HBSE 10th Result 2026 : हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट ऐसे चेक करें, जाने स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस
HBSE 10th Result 2026 : हरियाणा के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आज 14 मई को HBSE द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इसकी पुष्टि HBSE के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने मीडिया से बातचीत करते की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड का पूरा स्टाफ लगा हुआ है। वहीं 14 मई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा रिजल्ट पहले घोषित करने का कारण यही था कि 12वीं के बाद बच्चों को दूसरे कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि जगह एडमिशन लेकर अपने भविष्य के लिए फैसला करना होगा, इसलिए पहले 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। वहीं बाद में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इस बार 10वीं कक्षा में 2 लाख 78 हजार 334 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। HBSE 10th Result 2026
पिछली बार का रिजल्ट
जानकारी के मुताबिक, HBSE ने पिछली बार 17 मई 2025 को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। उस दौरान सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 फीसदी रहा है। HBSE 10th Result 2026
12वीं का रिजल्ट
मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई मंगलवार को HBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार पास प्रतिशत 84.67% रहा। स्टेट टॉपर्स के पहले तीन स्थानों पर चार लड़कियों ने कब्जा जमाया। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 42 हजार 856 छात्र बैठे। जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए। 10 हजार 498 छात्र फेल हो गए।
