HBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा-2027 का शेड्यूल, जाने कब शुरू होंगे एग्जाम ?

 | 
HBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा-2027 का शेड्यूल, जाने कब शुरू होंगे एग्जाम ?

Udaipur Times, HBSE Exam : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सेकेंडरी (10वीं) एवं सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा-2027 के संचालन की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च 2027 के प्रथम सप्ताह से आरंभ होंगी। 

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षा 3 मार्च से आरंभ होकर 8 अप्रैल, 2027 तक एवं सेकेंडरी (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 4 मार्च से आरंभ होकर 26 मार्च, 2027 तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत विषयवार तिथि-पत्र (डेटशीट) बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालयों के सूचनार्थ परीक्षा से जुड़ी सभी आगामी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 222.ड्ढह्यद्गद्ध.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News