घर पर ट्यूशन पढ़ा निकाला खुद की पढ़ाई का खर्च, कड़ी मेहनत कर तस्कीन ऐसे बनी रेलवे में बड़ी अधिकारी
Success Story of Taskeen Khan: कभी जिंदगी में इंसान के साथ ऐसा भी हो जाता है जिसके चलते उसे आगे का रास्ते में कुछ नहीं दिखता है और न पीछे जाने का साहस बचता है। आज हम ऐसी ही संघर्षभरी कहानी आपको बताने वाले है तस्कीन खान की। इसनकी कहानी सुनकार एस लगता है जैसे जीवन में इन जैसा संघर्ष करना काफी कठिन होता है।
तस्कीन खान ने बताया था की उनका एक ऐसा समय आ गया था जब घर की आर्थिक स्थिति बिल्कुल खराब थीं। लेकिन एक दिन तस्कीन खान के एक बड़े फैसले ने उन्हे आज तस्कीन खान अफसर बना दिया। Success Story

ऐसे निकाला खर्च
तस्कीन खान उत्तराखंड की देहरादून की रहने वाली हैं। तस्कीन खान ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी जिससे अपनी पढ़ाई का खर्च निकल सके। उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा और जीवन में कुछ बड़ा करने की ठान ली। Success Story
खुद को रोज कोसती थीं
तस्कीन खान घर की बड़ी बेटी होने के कारण उन पर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ गई थीं। 2018 में तस्कीन खान का परिवार मेरठ आ गया था। उन्होंने कई गवर्मेंट जाॅब के लिए एग्जाम दिए थे लेकिन असफलता मिली। इस दौरान वह खुद को कोसती थीं कि वह रिवारवालों का सहारा नहीं बन पा रही हैं।
UPSC की जर्नी
फिर तस्कीन खान को UPSC के बारे में जानकारी मिली और तस्कीन खान ने इसे अपना लक्ष्य बना लिया। 2019 में स्कॉलरशिप हासिल करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से कोचिंग ली। शुरुआती असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपनी गलतियों को सुधारते हुए आगे बढ़ती रहीं। Success Story

नहीं हारी हिम्मत
तस्कीन खान को लगातार 3 बार प्रारंभिक परीक्षा में असफलता मिली थी। जब रिजल्ट मन के मुताबिक नहीं था तो रोना आता था। इस दौरान अकेलापन और तनाव इतना बढ़ गया कि जीवन कठिन लगने लगा, लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभाला और हिम्मत नहीं हारी। Success Story
अधिकारी की पहचान
अपने चौथे प्रयास में तस्कीन खान ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया 736वीं रैंक हासिल की। आज वे भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS) में एक बड़ी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
