गिट्स के 02 विद्यार्थियों का प्रमुख आई.टी. कम्पनी एडवाइज़र में चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में ऑफ़ केम्पस ड्राइव द्वारा बी.टेक. कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च के दो विद्यार्थियों का चयन प्रमुख आई.टी. कम्पनी एडवाइज़र में 3.5 लाख के सालाना पैकेज पर बिजनेस डेवल्पमेन्ट एसोसिऐट के पद पर हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि एडवाइज़र आई.टी. क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी हैं जो सन् 2015 से देश एवं विदेश इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स व इलेक्ट्रॉनिक लर्निंग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसका मुख्यालय ठाणे महाराष्ट्र में हैं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कम्पनी ऑफिशियल ने सर्वप्रथम पीपीटी के माध्यम से कम्पनी के बारे में विद्यार्थियों अवगत कराया। उसके पश्चात् ऑनलाइन परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एच. आर. के माध्यम से दो विद्यार्थी नीरज शर्मा एवं चन्द्रदर्शन पाण्डेय का चयन 3.5 लाख के सालाना पैकेज पर बिजनेस डेवल्पमेन्ट एसोसिऐट के पद पर किया। संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियो के सवर्णिम भविष्य की कामना की।