गिट्स के 02 विद्यार्थियों का प्रमुख आई.टी. कम्पनी हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज लिमिटेड में चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में आॅफ केम्पस ड्राइव द्वारा बी.टेक. कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च के 02 विद्यार्थियों का चयन प्रमुख आई.टी. कम्पनी हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज लिमिटेड में 03 लाख के सालाना पैकेज पर ट्रेनी साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि हेक्सावेयर आई.टी. क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी हैं जो सन् 1990 से 14600 से अधिक कर्मचारियों के साथ देश एवं विदेश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसका मुख्यालय नवी मुम्बई में हैं। कम्पनी ऑफिशल्स ने सर्वप्रथम पीपीटी के माध्यम से कम्पनी के बारे में विद्यार्थियों अवगत कराया। उसके पश्चात् आॅनलाइन परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एच. आर. के माध्यम से 02 विद्यार्थी मीनल शर्मा एवं धीरज सोलंकी का चयन 03 लाख के सालाना पैकेज पर ट्रेनी साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर किया।
Download the UT Android App for more news and updates fromUdaipur
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों सवर्णिम भविष्य की कामना की।