गिट्स के 05 विद्यार्थियों का प्रमुख आई.टी. कम्पनी V 2 सोल्यूशन्स में चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में पूल केम्पस इन्टरव्यू में द्वारा गीट्स के 05 विद्यार्थियों का चयन प्रमुख आई.टी. वी.टू. सोल्यूशन्स में 03 लाख के सालाना पैकेज के साथ सेल्स फोर्स साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर चयन हुआ।

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में पूल केम्पस इन्टरव्यू में द्वारा गीट्स के 05 विद्यार्थियों का चयन प्रमुख आई.टी. वी.टू. सोल्यूशन्स में 03 लाख के सालाना पैकेज के साथ सेल्स फोर्स साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर चयन हुआ।
संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि V 2 सोल्यूशन्स आई.टी. के क्षेत्र में 500 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ वर्ष 2003 से भारत व यू.एस.ए. में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा हैं। कम्पनी ऑफिशियल विनोद बिडला (वाइस प्रेसिडेंट) एवं एच.आर. श्रीमती निम्मी चवल्लों ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से कम्पनी की उपलब्धियों व जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया । उसके पश्चात् ऑनलाइन परीक्षा, तकनीकी इन्टरव्यू व एच.आर. इन्टरव्यू के माध्यम से इलेक्ट्राॅनिक्स इन्जिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी मुस्कान चुघ, कम्प्यूटर साइंस इन्जिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी दिक्षिता भट्ट, चिराग पालीवाल, वैभव सैठ व निशान्त सोनी का चयन सेल्स फोर्स साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर 3 लाख के सालाना पैकेज पर किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र के अनुसार इस पूल कैम्पस ड्राइव में एम.एल.वी. टेक्सटाइल भीलवाडा, सी.टी.ए.ई. उदयपुर के व अरावली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। संस्थान के वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियो के सवर्णिम भविष्य की कामना की।
