ट्रक की टक्कर से परिवार के मुखिया की मौत

आज अम्बा माता थाना क्षेत्र में सुबह पुला मार्ग के पुल पर, पीछे से आती ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार कर चालक एंव खलासी मौके से फरार हो गए। घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

 | 

ट्रक की टक्कर से परिवार के मुखिया की  मौत

पुलिस अनुसार नाई के समीप धार गाँव निवासी भवर लाल (35) पुत्र रोड़ीलाल आज सुबह मजदूरी पर जाने के लिए पुला मार्ग के पुल से गुजर रहा था। पुल पर पीछे की तरफ से आते ट्रक ने भंवर लाल की बाइक को टक्कर मार चालक एंव खलासी ट्रक मौके पर ही छोड़ भाग छुटे। पीछे से आरहे भंवर के साथियों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने भंवर को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक घर में कमाने वाला अकेला व्यक्ति था, पुलिस ने ट्रक को थाने में रखवाकर चालको की तलाश में जुट गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News