प्रधानाध्यापक नेतृत्व विकास कार्यशाला 11 से
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर, यूनीसेफ एवं प्रारम्भिक शिक्षा परिषद् राजस्थान तथा पिरामल फाउण्डेशन एजुकेशन लीडरशिप के संयुक्त प्रावधान में प्रधानाध्यापकों की नेतृत्व विकास कार्यशाला 11 से 13 मार्च तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गोवर्धन विलास में आयोजित होगी।

पिरामल फाउण्डेशन के आशीष असावा ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय विकास योजना का निर्माण के साथ ही ऐसे मंच का निर्माण जहां स्कूल में किये जा रहे अच्छे अभ्यास एवं अनुभव साझा कराना है ।
इस कार्यशाला में उदयपुर के सराडा, गिर्वा एवं झाडोल ब्लॉक के 130 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भाग लेंगे।