मीरा कन्या महाविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य शिविर

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर सभागार में आज महाविद्यालय के स्वास्थ्य सुविधा एंव परिक्षण केन्द्र तथा शान्तिराज हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान एंव महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सविता जोशी के निर्देशन में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 | 

इस अवसर पर शांतिराज हॉस्पिटल की प्रसूति एवंम् स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना जैन एवं उनके दल का स्वागत उपप्राचार्य डॉ. अजब सैफी एवम् डॉ. शोभा देवपुरा तथा स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. कुसुम मितल द्वारा किया गया।

डॉ. अर्चना जैन ने महिलाओं में युवावस्था में मोटापा एवंम एनीमिया के कारणो एवम उनके निराकारण के उपायो पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बडी संख्या मे भागीदारी दर्ज करायी। इस शिविर से लगभग 400 छात्राए तथा 50 व्याख्याता हीमोग्लोबिन, बी.एम.आई. परिक्षण तथा स्वास्थ्य परामर्श से लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरवत खान तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ताहिरा बानो एवमं डॉ. विवेक शर्मा द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News