पहली बार मोटा भीलवाड़ा गांव में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

उदयपुर 20 अप्रैल 2019 श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानक जैन काॅन्फ्रेन्स प्रान्तीय महिला शाखा व अनंता हाॅस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में आज रामा गांव के मोटा भीलवाड़ा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह प्रथम अवसर था जब इस गांव में किसी प्रकार का कोई स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ।

 | 

प्रान्तीय उपाध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि इस अवसर पर गांव के 280 लोगों के स्वास्थ्य शिविर की जांच की गई। सभी रोगियों को 5 दिन की दवा मुफ्त दी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारा पगारिया ने बताया कि शिविर में अनंता हाॅस्पीटल के सूर्यभानसिंह, हेमन्त बंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ.पायल, डाॅ. समीर जगरवाल, डाॅ. एम.ए.खान, डाॅ. राजकुमार, डाॅ.सुनीलकुमार, डाॅ.पी.पी.जैन ने सेवाएं दी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्रांतीय प्रचार-प्रसार मंत्री ममता रांका ने बताया कि शिविर में गंभीर बीमारियों व ऑपरेशन के लिये चयनित रोगियों का ईलाज भामाशाह योजनान्तर्गत निःशुल्क कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के आपेरशन अनंता हॉस्पिटल में कराये जायेंगे। शिविर प्रभारी सलमा व मुंजीब कुरैशी का पूर्ण सहयोग रहा। सभी रोगियों की ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, हिमोग्लोबिन, बी.पी. की जांच की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News