दीप छाबड़िया के एलबम बारीश के प्रीमियर के साथ आमजन के लिये जारी हुआ हेल्थ कार्ड

रोटरी क्लब उदय ने आज होटल रेडिसन ग्रीन में आयोजित एक समारोह में अरावली हाॅस्पिटल के साथ किये गये समझोते के तहत आमजन को बहुत कम दरों पर चिकित्सकीय सुविधायें एवं जांचे उपलब्ध कराने हेतु हेल्थ कार्ड जारी किया। पूर्व सहायक प्रान्तपाल डाॅ. स्वीटी छाबड़ा ने कहा कि रोटरी युवाओं और विशेषकर नयी प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास करता आया है और इसी कड़ी में गायक दीप छाबड़िया के नये एवं प्रथम एलबम बारीश का आज प्रीमियर आयोजित किया गया।

 | 
दीप छाबड़िया के एलबम बारीश के प्रीमियर के साथ आमजन के लिये जारी हुआ हेल्थ कार्ड

रोटरी क्लब उदय ने आज होटल रेडिसन ग्रीन में आयोजित एक समारोह में अरावली हाॅस्पिटल के साथ किये गये समझोते के तहत आमजन को बहुत कम दरों पर चिकित्सकीय सुविधायें एवं जांचे उपलब्ध कराने हेतु हेल्थ कार्ड जारी किया। हेल्थ कार्ड क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ, सचिव मोहित रामेजा, मुख्य अतिथि पूर्व प्रान्तपाल रमेश चौधरी, क्लब की जीएसआर डाॅ. सीमा सिंह, पूर्व सहायक प्रान्तपाल डाॅ. स्वीटी छाबड़ा,अरावली हाॅस्पिटल के डाॅ. आनन्द गुप्ता ने जारी किया।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि इस हेल्थ कार्ड से आमजन को 6 हजार रूपयें की जांचे मात्र 1500 रूपयें में उपलब्ध होने से उसे काफी आर्थिक राहत मिलेगी। रोटरी प्रारम्भ में से ही आमजन से जुड़ीे समस्याओं एंव जनहित के कार्य को प्राथमिकता के साथ करता आया है।

इस अवसर पर डाॅ. सीमा सिंह ने कहा कि सितम्बर माह न्यू जनरेशन माह के रूप में रोटरी द्वारा मनाया जाता है और इसी करण रोटरी ने युवाओं के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हए आज यह कार्ड लान्च कर सभी को रहात देने की शुरूआत की है। डाॅ. आनन्द गुप्ता ने कहा कि इस कार्ड के जरिये आमजन लगभग छः हजार रूपयें की कीमत की शुगर, लिपिड प्रोफाईल,लीवर प्रोफाईल, रिनल प्रोफाईल,कम्पलीट हारमोन, थायराईड प्रोफाईल, सिरम इलेक्ट्रोराईट्स, विटामिन प्रोफाईल के अलावा एक्जीक्यूटिव, डायबिटीक, आर्थरिटीक प्रोफाईल के साथ-साथ सोनोग्राफी की जांचे मात्र 15 सौ रूपयें में अम्बामाता स्थित अरावली हाॅस्पिटल में की जाएगी। इसके अलावा जांच कें बाद चिकित्सकीय परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

गायक दीप छाबड़िया के एलबम का प्रीमियर आयोजित- पूर्व सहायक प्रान्तपाल डाॅ. स्वीटी छाबड़ा ने कहा कि रोटरी युवाओं और विशेषकर नयी प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास करता आया है और इसी कड़ी में गायक दीप छाबड़िया के नये एवं प्रथम एलबम बारीश का आज प्रीमियर आयोजित किया गया। जिसमें दीप ने 4 गानों को अपनी मधुर आवाज दी। गानों को सुनकर सभी ने उसकी आवाज की दाद दी।

प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि इस हेल्थ कार्ड को क्लब से प्राप्त किया जा सकेगा। कार्ड प्राप्त करने के लिये विभिन्न स्थानों पर सूचना उपलब्ध करायी जाएगी। सचिव मोहित रामेजा ने बताया कि दीप छाबड़िया के एलबम बारीश को सिने स्पेक्ट्रम प्रोक्डशन हाउस के राजेश चुघ एवं एलबम के निर्देशक कुणाल चुघ द्वारा तैयार किया गया। इसको आमजन के लिये 2 सितम्बर शनिवार को यू ट्यूब पर लाॅन्च किया जाएगा। कार्रूक्रम का संचालन डाॅ. ऋतु वैष्णव ने किया। समारोह में राकेश गुप्प्ता, के.सी.दिवाकर, महीप भटनागर, दीपेश हेमनानी, राघव भटनागर, शालिनी भटनागर, साक्षी डोडेजा, सरिता सुनेरिया, नागेन्द्र शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद मोहित रामेजा ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News