बाल चिकित्सा शिविर में 150 निराश्रित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा गत दिनों से विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थ
रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा गत दिनों से विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं में आयोजित किये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रमों के तहत आज इस स्वच्छता पखवाड़े का गीतांजली मेडीकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल एवं बीईंग इनर साईलेन्स आर्गेनाईजेशन के साथ गुरूद्वारा सचखण्ड दरबार संत आश्रम में आयोजित बाल चिकित्सा शिविर के साथ समापन हुआ। शिविर के विशिष्ठ अतिथि कमलेश शर्मा, धर्मपाल, सुश्री नीरज शर्मा थे।
क्लब अध्यक्ष डाॅ. एन.के. धींग ने बताया कि इस शिविर में 150 से अधिक निराश्रित बालकों का हाॅस्पिटल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में शिशुरोग चिकित्सकों डाॅ. दिलीप गोयल, डाॅ. राजीव एवं डाॅ. हरतेश सिंह की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
डाॅ. देवेनद्र सरीन ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अधिकांश बच्चें स्वस्थ पाये गये। कुछ बच्चों में सर्दी, जुकाम, रक्तल्पता, फोड़े फुन्सी, पेट में कृमि के पाये गये जिनका उपचार किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रारम्भ में गुरूद्वारा प्रभारी आशीषसिंह ने सभी का स्वागत किया। हाॅस्पिटल की ओर से आलोक शर्मा, मेहता, अरूण पितलिया, कीर्ति जैन मौजूद थे। अंत में धन्यवाद सुश्री नीरज शर्मा ने ज्ञापित किया।