चिकित्सा शिविर में 912 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रोटरी क्लब पन्ना एवं गीतांजली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आज हरिदास जी की मगरी स्थित सेंट जेवियर सैकण्डरी स्कूल में बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें गीतांजली हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा विद्यालय के 912 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 | 

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि शिविर हॉस्पिटल के मुख्य समन्वयक आलोक, डॉ.हर्षय, डॉ.तरूण ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में क्लब की जीएसआर मधु सरीन, सचिव शैलेन्द्रसिंह गुर्जर, सामुदायिक सेवा निदेशक आशीष,निर्वतमान अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह धाबई, तारीका भानूप्रतापसिंह, राजेन्द्र कुमावत, विद्यालय के निदेशक कुणालसिंह यादव, प्राचार्या शुभांगी, नीतू सोढ़ी ने सेवायें दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News