नियमित योग से स्वस्थ शरीर संभव: डॉ. गर्ग
राजक़ीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में १३ दिवसीय योग एवं आयुर्वेद स्वास्थ्य वार्ताओं के अन्तर्गत मंगलवार को दूसरे दिन स्वास्थ्य के प्रति महिलाओ का उत्साह विशेष देखा गया।

राजक़ीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में १३ दिवसीय योग एवं आयुर्वेद स्वास्थ्य वार्ताओं के अन्तर्गत मंगलवार को दूसरे दिन स्वास्थ्य के प्रति महिलाओ का उत्साह विशेष देखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस शिविर में शिरकत करते हुए योग के प्रति अपनी रूचि दर्शाई।
इस दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मांगीलाल गर्ग ने शिविर गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की एवं इस प्रकार के शिविर शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरन्तर लगाने के निर्देश दिये। डॉ. गर्ग ने २१ जून को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वृहद पैमाने पर योग शिविरों के आयोजन का सुझाव दिया।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि योग एवं स्वास्थ्य वार्ताओं के माध्यम से लोगो में स्वास्थ्य के प्रति रूझान आने लगा है एवं लोगो में अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता बढने लगी है। शिविर में योग प्रशिक्षक अशोक जैन द्वारा योग की अनेक विधियों एवं प्राणायाम आदि का बारीकी से अभ्यास कराया गया जिससे थाइयराईड, माईग्रेन, डायबिटीज, श्वास, अस्थमा, मोटापा, रक्तचाप आदि बीमारियो में लोगो को फायदा होगा। डॉ. राजीव भट्ट द्वारा विभिन्न आसनों के बारे में विस्तार से बताया गया।