कल्पसूत्र का श्रवण सभी के कल्याणकारीःजिनदर्शन

आचार्य जिनदर्शन महाराज ने कहा कि कल्पसूत्र का श्रवण सभी मनुष्य के लिये कल्याणकारी है। इस पवित्र ग्रन्थ में साधु-सन्तों के साथ-साथ उनके अनुयायियों को भी निर्देशात्मक एवं अत्यन्त उपयोगी पालना करने योग्य उपबंध बताये गये है।

 | 

वे आज हिरणमगरी से.4 स्थित शान्तिनाथ आराधना भवन में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि कल्पसूत्र में बताया गया कि महापुरूषों के जीवन चरित्र से शिक्षा एवं प्रेरणा लेकर अपनी आत्मा के पापों को का प्रायश्चित करते हुए उसे उच्च श्रेणी में ले जा कर मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर हो सकते है।

अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि कल भगवान महावीर के जन्म का वांचन एवं उनकी माता त्रिशला को आये 14 सपनों के चढ़ावे बोले जायेंगें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News