हरियाणा में हार्ट स्पेशलिस्ट की हार्ट अटैक से मौत, पिछले कई सालों से कर रहे थे हार्टसर्जरी

 | 
हरियाणा में हार्ट स्पेशलिस्ट की हार्ट अटैक से मौत, पिछले कई सालों से कर रहे थे हार्टसर्जरी

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट 45 साल के डॉ. आदित्य बत्राकी अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात अचानक डॉक्टर को हार्ट पेन हुआ और वो बाथरूम में हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। 

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर को करीब 3 घंटे तक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देकर जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वे फिर भी नहीं बच पाए। Haryana News

डॉ. आदित्य बत्रा रोहतक के होली हार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट थे। पिछले कई साल से रोजाना औसतन 4-5 हार्ट सर्जरी करते थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें पहले कभी हार्ट की प्रॉब्लम नहीं थी। बुधवार रात जब वो घर आए तो वॉशरूम में जाकर गिर गए।

कुछ दिन पहले ही डॉक्टर बत्रा का एक वीडियो जिसमें वो एक हेल्थ अवेयरनेस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के गाने पर स्टेप करते दिखे थे। Haryana News

रोहतक PGI से की MBBS-MD

जानकारी के अनुसार डॉ. आदित्य बत्रा रोहतक के होली हार्ट एडवांस्ड कार्डियक केयर एंड रिसर्च सेंटर में चीफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट थे। उन्होंने MBBS और MD PGIMS रोहतक से तथा DM (कार्डियोलॉजी) SGPGI लखनऊ से किया था।

वे पहले दिल्ली AIIMS, PGIMS रोहतक और फोर्टिस वसंत कुंज में भी काम कर चुके थे। गुरुवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें प्रदेश भर से डॉक्टर्स व मौजिज लोग पहुंचे। Haryana News

रोहतक से टिकट के दावे रहे

डॉ. आदित्य बत्रा करीब 3 साल से BJP में भी काफी सक्रिय रहे हैं। अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान रोहतक विधानसभा सीट से टिकट के लिए उनका नाम भी चर्चा में रहा था। उनके निधन पर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी शोक व्यक्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News