चंडीगढ़-पंचकुला और मोहाली में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव का अलर्ट, जानें कब होगी बारिश ?

 | 

Udaipur Times, Haryana-Punjab News, Weather Update : चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में भीषण गर्मी बढ़ती ही जा रही है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  तीनों जगहों पर भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। यहां तेज हवाएं चलने के बाद मे भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंडीगढ़ में भीषण गर्मी के चलते गरम हवाएं चल रही है। चंडीगढ़ मे भी  कई जगह तेज हवाएं चलने पर भी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। यहां हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में बारिश के अभी कोई आसार नहीं है। 25 तारीख तक मौसम यहां ड्राई ही रहने वाला है। लोगों की परेशानी हर रोज बढ़ रही है। Weather Update

गर्मी ने पंचकूला और मोहाली में भी लोगों को पूरी तरह से परेशानी कर रखा है। यहां भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब दो या तीन दिन तक यहां भी मौसम साफ रहने वाला है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि आज और 23 मई को चंडीगढ़, मोहाली में बादल छा सकते हैं। 24 से 26 मई को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। Weather Update

चंडीगढ़ में 25 तारीख को हीटवेव का अलर्ट भी है। यहां पर लोगों को गर्मी से राहत मानसून की बारिश आने के बाद ही मिलने वाली है जो यहां जून के लास्ट में ही आने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News