हरियाणा के इन जिलों में आज लू का अलर्ट ! इस तारीख से शुरू होगी बरसात ?
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद अब फिर से मौसम विभाग ने गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा में फिर से एक बार फिर से गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है।
चलेगी लू
मौसम विभाग ने आज 9 जून के लिए प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। Haryana Weather
बारिश की आशंका
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जून को कई स्थानों पर वर्षा गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वहीं 13 और 14 जून को भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी हैं। 12 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। Haryana Weather
चलेगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जून को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather 11 से 14 जून के दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 KM प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
