हरियाणा में आज लू का अलर्ट जारी ! इस तारीख से 4 दिन तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है, ऐसे में मौसम विभाग ने आज भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में नौतपा का आज तीसरा दिन है और इसके साथ ही बहुत ज्यादा ते गर्मी पड़ रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान और ज्यादा बढ़ने वाला है। मंगलवार को हरियाणा का सिरसा शहर सबसे ज्यादा गरम रहा।
हरियाणा ने भीषण गर्मी के मामले में पड़ोसी राज्य राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान में सबसे अधिक तापमान कोटा में था लेकिन हरियाणा का सिरसा इला इससे भी गरम शहर बना हुआ है। Haryana Weather
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 29 मई से 1 जून तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। Haryana Weather आज 27 मई को पूरे राज्य में लू का ऑरेंज अलर्ट है। 28 मई को भी दोपहर तक लू चलेगी। शाम को मौसम में बदलाव हो सकता है।
हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम...
27 मई को लू चलेगी: राज्य के अधिकांश जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित लगभग पूरे हरियाणा में लू से अत्यधिक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर के समय झुलसाने वाली हवाएं चलेंगी।
28 मई रात से बदलेगा मौसम: गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां सिरसा जैसे पश्चिमी जिलों में लू का असर रहेगा, वहीं हरियाणा के अधिकांश हिस्सों जैसे अंबाला, करनाल, जींद, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद में आंधी और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather
29 को गर्मी से राहत मिलेगी
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। Haryana Weather
इसके आंशिक प्रभाव से 29 मई की रात से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
