हरियाणा में 11 जून तक चलेगी लू , इस तारीख से शुरू होगी तूफ़ानी-बारिश, देखें नई मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में 11 जून तक चलेगी लू , इस तारीख से शुरू होगी तूफ़ानी-बारिश, देखें नई मौसम रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश में एक बार फिर से लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अगले तीन आंधी और बारिश से मौसम काफी हद तक ठंडा हो गया है लेकिन अब फिर से अब प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने वाली है। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ने वाला है। Haryana Weather

लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

11 जून से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 10 जून तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके बाद 11 से 13 जून के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, 11 से 13 जून के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने और धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। Haryana Weather

तापमान बढ़ेगा 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News