स्वच्छता श्रमदान में निकाला भारी कचरा

दीवाली के दिन भी झील मित्र संस्थान,झील संरक्षण समिति व डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के साझे में नियमित रविवारीय श्रमदान आयोजित हुआ।

 | 
 
स्वच्छता श्रमदान में निकाला भारी कचरा

दीवाली के दिन भी झील मित्र संस्थान,झील संरक्षण समिति व डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के साझे में  नियमित रविवारीय श्रमदान आयोजित हुआ।

श्रमदानियों ने पिछोला के चांदपोल क्षेत्र   झील से भारी मात्रा में घरेलू कचरे एवं मांस के बोरे, पुराने कपड़े,प्लास्टिक,पूजन सामग्री,शराब की बोतले एवम्  जलीय खरपतवार बाहर निकाली । घाट से मानव शौच को हटाया गया।

स्वच्छता श्रमदान में निकाला भारी कचरा

श्रमदान में ललित पुरोहित,कुंदन सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष मानव सिंह,इंग्लैंड के सामाजिक कार्यकर्ता इयन, मोहन सिंह ,बी एल पालीवाल, तेज शंकर पालीवाल, डॉ अनिल मेहता व नन्द किशोर शर्मा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News