हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी ! सिरसा समेत कई जिलों में होगी झमाझम बरसात

 | 

Udaipur Times, Haryana News। Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है हाल ही में मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 3 घंटे में कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के किन जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने सटीक पूर्वानुमान लगाकर सिरसा समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना बताई है। 

चलिए देखें किन जिलों में होगी बरसात...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 28.05.2026 @ सांय 4.15 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी , चरखीदादरी, भिवानी,  महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, नूँह, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद जिलों में तेज धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

____

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना  है। 

परंतु 29 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि  से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News