हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी! सिरसा, हिसार समेत इन जिलों में होगी भारी बरसात
Haryana Rain Alert, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब देर रात को पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने सिरसा, हिसार समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल हर तरफ तेज आंधी चल रही है जिससे अगले कुछ समय में ही बारिश के आसार बन रहें है। आइए देखते है अगले 3 घंटों में किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
हरियाणा के ममौसम की पूरी रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 14.05.2026 @ रात्रि 10.25 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे चरखीदादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हांसी, जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
तूफ़ानी बारिश का अलर्ट.....
हरियाणा मध्यम स्तर का आंधी-तूफान अलर्ट जो अब भी जारी है। 14 मई दोपहर 12:54 बजे से 15 मई सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में हरियाणा के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
सभी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन और SDMA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
भारत मौसम विभाग (IMD)
आज देर शाम से कल सुबह के बीच उत्तर भारत को नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने वाला है।
जिसके कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर, उत्तर राजस्थान, मध्यपूर्वी राजस्थान और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज आंधी के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।
राजस्थान के बीकानेर, फलोदी, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर और पंजाब के अमृतसर, कपूरथला, जालंधर जिले में हल्की से मध्यम बारिश जारी है।
आज रात फिर से कई जगह आंधी और बारिश देखी जाएगी।
अंधड़ और बिजली गरज के समय सुरक्षित जगह पर शरण ले।
