अगले तीन दिन में भारी वर्षा का अलर्ट

गेट खुले होने के बावजूद फतहसागर और पिछाेला का जलस्तर उनकी भराव क्षमता के मुकाबले 2-2 इंच बढ़ गया है

 | 
weather, rain

उदयपुर 21 जुलाई 2023 । झीलों की नगरी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी वर्षा की संभावना जाती गई है। माैसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार अगले तीन दिन उदयपुर सहित राज्य के अधिकांश भागों में भारी और कहीं अतिभारी बारिश की संभावना है। 

इधर, कैचमेंट एरिया में लगातार बरसात के चलते जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है। शहर की प्रमुख झीले फतहसागर और पिछाेला के स्वरूपसागर बाँध के गेट पिछले 9 दिन से खुले हैं। इसके बावजूद दोनों प्रमुख झीलों का जलस्तर उनकी भराव क्षमता के मुकाबले 2-2 इंच बढ़ गया है।

मानसून के दूसरे दौरे में शहर में लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी बरसात हुई। दाेपहर 2 बजे बाद तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक चली। उदयपुर शहर में कल शाम 5 बजे तक 7 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। जबकि जिले में सबसे ज्यादा सेई डैम पर 15 मिलीमीटर  नाई में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News