Heavy Rain Alert : देश के इन राज्यों में अगले 72 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी! प्री-मानसून के चलते जमकर गिरेंगे ओले

 | 

Udaipur Times, Heavy Rain Alert : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया की कुछ राज्यों में प्री-मानसून के चलते आले 72 घंटे तक भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के चलते कीन जगहों पर भारी बरसात होने वाली है। 

देश में प्री-मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम में बदला दिख रहा है। इसके असर से कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर शुरू हो गया है। देश में मानसून की एंट्री में अब ज़्यादा समय नहीं बचा है। पिछले साल मानसून के दौरान देशभर में बेहतरीन बारिश देखने को मिली थी और इस साल भी अच्छी बारिश होने के कयास लगाएं जा रहें है। Heavy Rain Alert

मौसम विभाग के अनुसार, अब देश में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में IMD ने कई राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे जमकर बादल बरसेंगे।

केरल में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार केरल में 26 मई तक मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि इससे पहले अब प्री-मानसून केरल में नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने केरल में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है। Heavy Rain Alert

तमिलनाडु में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में भी प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे तमिलनाडु में भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। Heavy Rain Alert

इन राज्यों में बारिश 

मौस वैज्ञानिकों के अनुसार, देश के कई राज्यों में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, माहे, यनम, कराईकल, रायलसीमा, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में जमकर बादल बरसेंगे। Heavy Rain Alert मौसम विभाग के एक्सपर्ट के अनुसार, इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 30-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रेंज में रहेगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News