हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट ! मानसून होगा सक्रिय, देखें मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है, हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया हैं, विभाग ने बताया की प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 3 सितम्बर तक कैसा रहेगा मौसम...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
29 अगस्त, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता 31 अगस्त से थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
राज्य में 31 अगस्त रात्रि से 2 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इस दौरान उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है परंतु 3 सितम्बर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार