हरियाणा में 21, 22, 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, प्रदेश मन मानसून फिर से सक्रिय होने से आने वाले दिनों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में 21, 22, 23 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आइए देखें नई वेदर रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
20 अगस्त, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, फतेहगढ़, हरदोई, उड़ीसा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहा है जिससे हरियाणा राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है जिससे 21 अगस्त रात्रि से 23 अगस्त के दौरान राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। परंतु 24 अगस्त के बाद मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना से राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
