हरियाणा के अंबाला समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नई मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। हरियाणा के मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अंबाला समेत कई जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों मे करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र , कैथल, जींद जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है।
आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 07.07.2026 @ सुबह 11.05 बजे जारी... अगले तीन घंटो में करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र , कैथल, जींद जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
