हरियाणा के गुरुग्राम समेत कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ! अगले 3 घंटे रहे सावधान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र , अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है।
आइए देखें मौसम रिपोर्ट…
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 07.07.2026 @ दोपहर 2.35 बजे जारी... अगले तीन घंटो में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र , अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार, भटिंडा तक बनी हुई है। अरबसागर में एक डिप्रेशन बनने से अनुकूल परिस्थितियां के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है ।
