हरियाणा के गुरुग्राम समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज करवट ले चुका है आइए जानते है हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 3 घंटे में कहाँ-कहाँ मौसम करवट लेने वाला है। हरियाणा में मानसून सक्रिय दिखाई दे रहा है जिसके चलते आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी और अब कई जिलों के लिए नया मौसम अलर्ट जारी कर दिया गया है।
आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 14.07.2026 @ सांय 5.35 बजे जारी... अगले तीन घंटो में गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, चरखीदादरी, भिवानी, हांसी, जींद में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी संभावित।
