हरियाणा के हिसार समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट ! अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम

 | 
हरियाणा के हिसार समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट ! अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है आइए जानते है हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 3 घंटे में कहाँ-कहाँ मौसम करवट लेने वाला है। हरियाणा में मानसून सक्रिय दिखाई दे रहा है जिसके चलते आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी और अब कई जिलों के लिए नया मौसम अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 13.07.2026 @ सांय  6.05 बजे जारी... अगले तीन घंटो में फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, कैथल जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना ।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 13.07.2026 @ सांय  4.35 बजे जारी... अगले तीन घंटो में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना ।

मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, हिसार, गोरखपुर, पूर्णिया, मिजोरम तक बनी हुई है जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है जिससे  हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 11 जुलाई के बाद कमी आने की संभावना बन रही है। हरियाणा राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। 

इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों  में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है परंतु दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा वातावरण में नमी में कमी आने  की संभावना है । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News