हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ! इस जिले में स्कूल बंद, देखें नई वेदर रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ! इस जिले में स्कूल बंद, देखें नई वेदर रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज शुक्रवार सुबह हरियाणा में पानीपत, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में सुबह बारिश हुई। 

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में लाडवा के PM श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारिश का पानी भर जाने से छुट्टी कर दी गई।

मौसम विभाग ने आज यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अंबाला और पंचकूला सहित आस-पास के उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। जबकि पश्चिमी हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद जैसे क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यलो अलर्ट: अंबाला, यमुनानगर और करनाल

ग्रीन जोन: हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, पलवल, नूंह, यमुनानगर, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News