राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नई मौसम रिपोर्ट

 | 
राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नई मौसम रिपोर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने थार के 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी जिलों में यलो अलर्ट है। आज से तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं पश्चिमी जिलों में वेस्टर्न विंड चलने से गर्मी बढ़ गई।जैसलमेर, बाड़मेर में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है।

मानसून अपडेट्स

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया- मानसून ट्रफ अभी जैसलमेर, कोटा, रायसेन होते हुए डीप-डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है। डीप-डिप्रेशन सिस्टम अभी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है, जो धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में आगे आ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में 5-6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम....

31 जुलाई की मौसम रिपोर्ट 

बारिश ऑरेंज अलर्ट

बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़

यलो अलर्ट

शेष सभी जिलों में

1 अगस्त की मौसम रिपोर्ट 

बारिश ऑरेंज अलर्ट

डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही

यलो अलर्ट

शेष सभी जिलों में

2 अगस्त की मौसम रिपोर्ट 

बारिश यलो अलर्ट

सभी जिलों में

3 अगस्त की मौसम रिपोर्ट 

बारिश ऑरेंज अलर्ट

जैसलमेर, बाड़मेर

यलो अलर्ट

सभी जिलों में

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News