राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें 11 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ?

 | 
राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें 11 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ?

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजस्थान में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई है। आज राजस्थान में 2 जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में तेज बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। अलवर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। Rajasthan Weather

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है की पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन 8 जुलाई से कमजोर होकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर वेल मार्क लो प्रेशर के रूप में है। इसके अगले 24 घंटों में कमजोर होने की संभावना है। Rajasthan Weather इस सिस्टम के असर से राज्य के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने और अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

देखें मौसम की पूरी रिपोर्ट... 

8 जुलाई को कहां-कहां होगी बरसात 

ऑरेंज अलर्ट

कोटा, बारां, झालावाड़

यलो अलर्ट

शेष सभी जिले (जैसलमेर, बाड़मेर को छोड़कर)

9 जुलाई को कहां-कहां होगी बरसात 

ऑरेंज अलर्ट

सवाई माधोपुर, कोटा, बारां

यलो अलर्ट

शेष सभी जिले (जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालौर को छोड़कर)

10 जुलाई को कहां-कहां होगी बरसात 

यलो अलर्ट

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, पाली, राजसमंद

11 जुलाई को कहां-कहां होगी बरसात 

यलो अलर्ट

भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News