राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ! देखें 10 जुलाई तक की वेदर रिपोर्ट

 | 
राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ! देखें 10 जुलाई तक की वेदर रिपोर्ट

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। राजस्थान में आज भी 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर को छोड़कर अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने राज्य में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ के दक्षिण-पश्चिम से होकर गुजरने के कारण राजस्थान में अच्छी बारिश हो रहा है। Rajasthan Weather

मौसम पर बड़ी अपडेट

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम आगे बढ़कर दक्षिण-पूर्वी झारखंड तक आ गया है और लगातार पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। Rajasthan Weather

मानसून ट्रफ इस डिप्रेशन से होकर उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होकर राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम तक गुजर रही है। इसके चलते राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभाग के एरिया में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश देखने को मिल सकती है।

7 जुलाई को बारिश का किन जिलों में अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर में बारिश का अलर्ट है। 

यलो अलर्ट

शेष सभी जिले (जैसलमेर को छोड़कर)

8 जुलाई को बारिश का किन जिलों में अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ में बारिश का अलर्ट है।

यलो अलर्ट

शेष सभी जिले (जैसलमेर को छोड़कर)

9 जुलाई को बारिश का किन जिलों में अलर्ट 

ऑरेंज अलर्ट

कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ में बारिश का अलर्ट है।

यलो अलर्ट

शेष सभी जिले (जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर)

10 जुलाई को बारिश का किन जिलों में अलर्ट

यलो अलर्ट

झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में बारिश का अलर्ट है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News