Aaj Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mausam 20 July 2026, आज का मौसम, आज 20 जुलाई का मौसम : आज 20 जुलाई को देशभर में मौसम का मिजाज कई राज्यों में बदलने की संभावना है। देशभर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश और कई राज्यों में लू चलने वाली है। Aaj Ka Mausam
आज 20 जुलाई सोमवार को मौसम कैसा रहेगा...
IMD के अनुसार, 20 जुलाई को देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश होने वाली है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। Aaj Ka Mausam
बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। ओडिशा में भी कई जगह भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। मेघालय और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam
मौसम का हाल
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam
दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब और पड़ोसी राज्य हरियाणा में कई स्थानों पर रविवार को उमस भरी गर्मी रही।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 23 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। Aaj Ka Mausam
कैसा रहेगा मौसम
IMD ने बताया कि मॉनसून के कारण पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। 21 से 23 जुलाई के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, हावड़ा, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक राज्य की राजधानी कोलकाता में बारिश हो सकती है।
