Aaj Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 17 August 2026, आज का मौसम, आज 17 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब नई रिपोर्ट जारी करते हुए कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 

चलिए जानते है आज 17 अगस्त सोमवार को मौसम कैसा रहेगा...

17 अगस्त को देश के कई हिस्सों में IMD के अनुसार, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में 17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर रहेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश होगी। 17 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गोवा और महाराष्ट्र में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। गुजरात, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

बारिश के आसार

हरियाणा और पंजाब में 17-18 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहेगा और कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 17 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तथा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam 18 अगस्त को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। हरियाणा के पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंजाब में पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का अनुमान है। 19 से 22 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में मॉनसून की गतिविधियों में अभी कमी आने से कई जगह हल्की से भारी बारिश हुई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य के भरतपुर, अलवर, कोटा जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जयपुर, डीग, दौसा, धोलपुर, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। Aaj Ka Mousam

मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम कार्यालय ने सोमवार और मंगलवार को 5 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News