Aaj Ka Mousam : राजस्थान-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mausam 13 July 2026, आज का मौसम, आज 13 जुलाई का मौसम : आज 13 जुलाई को देशभर में मौसम का बदलने से कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में हालात खराब रहने वाले है दिनभर बारिश का माहौल रहने वाला है।
आज मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कई राज्यों में बारिश और कई राज्यों में लू चलने वाली है। Aaj Ka Mausam
आज 13 जुलाई सोमवार को मौसम कैसा रहेगा...
देश के कई जगहों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। 13 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने वाली है।
जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। Aaj Ka Mausam
पूर्वी और मध्य भारत में भी सोमवार को मॉनसून की गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कई स्थानों पर बारिश होगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam
मौसम का हाल
पश्चिमी और दक्षिणी भारत में भी सोमवार को बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam
कई जिलों में भारी बारिश
मॉनसून सक्रिय होने के कारण 14 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे राज्य के उप-हिमालयी जिलों में भी 14 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam
बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, नदिया तथा मुर्शिदाबाद जिलों में 14 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मुर्शिदाबाद और पूर्व बर्धमान में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कोलकाता, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।
कमजोर पड़ा मॉनसून
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मॉनसून कमजोर रहने और राज्यभर में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। Aaj Ka Mausam
पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, एक कमजोर मौसम प्रणाली के प्रभाव से 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
