राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट ! नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, देखें पूरी मौसम रिपोर्ट

 | 
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट ! नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, देखें पूरी मौसम रिपोर्ट  

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र (LOW) बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) बनने की प्रबल संभावना है।

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी व पूर्वी भागों में 3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 2-3 दिन उत्तर-पश्चिम राजस्थान में मानसून कमजोर ही रहने की संभावना है…..लेकिन 3 सितंबर के बाद मौसम में एक महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना बन रही है… बंगाल की खाड़ी की तरफ से पूर्वी व दक्षिण पूर्वी नम हवाएं धीरे धीरे उत्तर और पश्चिम की तरफ बढ़ सकती हैं वहीं 3/4 सितंबर के बाद पाकिस्तान पंजाब की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ / ऊपरी हवा की ट्रफ आने के भी संकेत ह...अगर बंगाल की नमी केवल निचले स्तर तक नहीं बल्कि करीब 700 hPa की ऊंचाई तक चूरू हनुमानगढ नोहर रावतर सिरसा की तरफ पहुंच गई और उसी समय नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पंजाब के आसपास रहा तो दोनों सिस्टमों के मेल से गरज चमक वाले बादल बन सकते है। 

फिलहाल 3 सितंबर की रात से 5 सितंबर के बीच का समय बदलाव  के हिसाब से महत्वपूर्ण. ..चूरु नोहर रावतसर हनुमानगढ़ सिरसा फतेहाबाद अबोहर और फाजिल्का वाला क्षेत्र अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रह सकता है…  श्रीगंगानगर और आसपास में भी मौका रहेगा…... बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ के लिए नमी कितनी पश्चिम तक आती है यह महत्वपूर्ण रहेगा 

अभी पूरे उत्तर पश्चिम राजस्थान में लगातार या व्यापक जोरदार बारिश का मजबूत संकेत नहीं मिल रहा. ..फिलहाल बिखरी हुई गरज-चमक की बारिश और कुछ स्थानों पर अच्छी बरसात वाला मामला ज्यादा सही लग रहा है। 

सबसे बड़ी दिक्क़त यह है कि बंगाल की नमी 700 hPa तक उत्तर पश्चिम राजस्थान नहीं पहुंच पाए…..या नया पश्चिमी विक्षोभ नमी के साथ सही समय पर मेल नहीं खाए! ! बाकी देखते है अगले दिनों मे क्या क्या बदलाव होंगे। वर्तमान confidence करीब 50 से 60% है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News