राजस्थान में 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान

 | 
राजस्थान में 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है आज कई शहरों में बारिश दर्ज की गई है ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर 23 अगस्त तक की रिपोर्ट जारी कर दी है, आइए जानते है अब 23 अगस्त तक मौसम कैसा रहने वाला है। 

पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में तीव्र होकर अवदाब बना गया है तथा इसके आगामी 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगिया पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन आज भी सामान्य से उत्तर की ओर (फिरोजपुर, मुजफ्फरनगर, पटना व अवदाब) से होकर गुजर रही है।

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन बारिश के गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 20 से 23 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होने व शेष भागों में कमजोर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने व अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 20 से 22 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर 
भारत मौसम विज्ञान विभाग

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News