उदयपुर में आज से भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन झमाझम बरसात की प्रबल संभावना

 | 
Rain Alert In udaipur

 

Udaipur Times, Weather Update: झीलों की नगरी उदयपुर में कल मंगलवार को दिन भर बादलो ने आकाश में डेरा डाल कर रखा लेकिन बरसे नहीं।  कही कहीं जगहों पर हल्की बूंदाबांदी अवश्य हुई लेकिन दिन भर बरसात का इंतज़ार ही रहा। लेकिन अगले तीन दिनों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना बनी हुई है। 

मौसम विशेषज्ञ की माने तो मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से खिसक कर दक्षिण की ओर बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन से गुज़र रही है।  वहीँ दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर खंड वर्षा की स्थिति रहेगी।  

उदयपुर में फ़िलहाल बादल छाए रहने और अलग अलग भागो में हल्की से मध्यम खंड वर्षा के ही आसार है।  हालाँकि आज बुधवार से ज़िले और संभाग के अधिकांश हिस्सों में तेज़ व भारी वर्षा का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।   
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News