फतेहसागर 12.5 फिट, उदयपुर में तेज़ बारिश का अलर्ट

शहरवासियों को फतहसागर के गेट खोलने और ओवरफ्लो होने का इंतजार
 | 
Fatehsagar

उदयपुर 10 जुलाई 2023। झीलों की नगरी में में 13 फीट भराव क्षमता वाली फतहसागर झील का जलस्तर 12.5 फीट हो गया है। अब शहरवासियों को फतहसागर के गेट खोलने और ओवरफ्लो होने का इंतजार है। 

फतहसागर में पानी की आवक मदार नहर के जरिए हो रही है। कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश से थूर की पाल से मदार होकर पानी सीधे फतहसागर पहुंच रहा है। 24 फीट वाले उदयसागर में 22 फीट पानी है। दो दिन पहले इसके दो गेट खोले गए थे।

वहीँ जयपुर मौसम केंद्र ने आज 11 शहरों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। उदयपुर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बारां, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर और सिरोही में तेज बारिश होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News