हरियाणा के 15 जिलों में आज तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के 15 जिलों में आज तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज सोमवार को प्रदेश के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने वाली है और इसके साथ ही बारिश होने के आसार लगाए गए है। इस दौरान 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर से आंधी-बारिश के बाद गर्मी का असर बढ़ने लगा है। Haryana Weather

इन जिलों में चेतावनी

हरियाणा में जिन जिलों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है, उनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। Haryana Weather

मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 जून के बीच प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं 19 और 20 जून को राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 15, 19 और 20 जून को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। Haryana Weather

हीटवेव की स्थिति नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद फिलहाल प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति नहीं है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News