राजस्थान के 15 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट जारी

 | 
राजस्थान के 15 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट जारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने जानकारी दी  की बूंदी, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक के एरिया में 3 इंच तक बारिश हुई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य में पिछले दो साल में अगस्त का सर्वाधिक तापमान रहा।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात बूंदी के तालेड़ा में 70MM दर्ज हुई। अलवर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, दौसा में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। 

मौसम विभाग ने बताया की - मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर भारत की तरफ और ऊपर शिफ्ट हो गई। इसके कारण अब 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में कमी होने लगेंगी। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून की परिस्थिति रहने की संभावना है।

 मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कल मंगलवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये पिछले 2 साल में राज्य का अगस्त माह का किसी भी जिले का सर्वाधिक तापमान है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News