देश के 17 राज्यों में आज तूफानी बारिश का अलर्ट ! जाने अपने शहरों का हाल

 | 

Udaipur Times, Weather Update : आज का मौसम : देश के कई राज्यों में आज मौसम बिगड़ा हुआ है, आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर में जहां एक ओर भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, दूसरी ओर मौसम विभाग ने 17 राज्यों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

आज देशभर में मौसम का हाल बिगड़ा हुआ रहने वाला है, मौसम विभाग ने आज 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते है मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार आज कहाँ-कहाँ बारिश होने वाली है और किन जगहों पर भीषण गर्मी पड़ने वाली है। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। Weather Update

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 23 May

इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। Weather Update

दिल्ली आज का मौसम

दिल्ली: (23 मई-26 मई): दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल 25 मई तक राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।  40 KMप्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके लग सकते हैं। Weather Update

यूपी आज का मौसम

उत्तर प्रदेश (23-28 मई- भीषण लू का अलर्ट): बांदा, चित्रकूट, महोबा, राठ, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, इटावा, कन्नौज, मिर्जापुर समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी के गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़,बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी जिलों में 28 मई तक भीषण लू का अलर्ट है। Weather Update

बिहार आज का मौसम

बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट (23-28 मई): मौसम विभाग ने बिहार में 25 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 तक गरज-चमक का भी अनुमान है। राजधानी पटना को 25 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 

IMD ने दरभंगा, मधुबनी, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में 24-25 मई को आंधी-बारिश की संभावना जताई है। Weather Update

पंजाब आज का मौसम

पंजाब में बारिश का अलर्ट (23-28 मई): अमृतसर, पठानकोट में मौसम विभाग ने 23 मई को हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पठानकोट में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि लुधियाना, पटियाला, मोहाली, बठिंडा, फाजिल्का में लू के साथ गर्म हवाएं जारी रहेंगी।

उत्तराखंड आज का मौसम

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (23-28 मई): राजधानी देहरादून में 23 मई को गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। नैनीताल में मौसम विभाग ने तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 

हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में गर्मी के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। वहीं पिथौरागढ़, चमोली जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार हैं। Weather Update

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट (23 मई): शिमला में 23 मई को बारिश और गरज-चमक की संभावना है। कांगड़ा में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मंडी, कुल्लू में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मनाली, चंबा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। Weather Update

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में लू और आंधी का अलर्ट (23-28 मई): राजस्थान के जयपुर में गर्म हवाएं और लू का असर जारी है। जबकि जैसलमेर में 24-28 मई के बीच भीषण लू की संभावना है। बीकानेर, बाड़मेर धूल भरी आंधी चल सकती है। Weather Update

झारखंड आज का मौसम

झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट (24-28 मई): झारखंड में 23 से 28 मई के के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची में 24 और 25 मई को तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। जबकि जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News