Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से मेहरबान हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश भर में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसके चलते दो दिन तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
आज मंगलवार सुबह से यमुनानगर में तेज बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने सुबह साढ़े 8 बजे तक पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल के कुछ हिस्सों से हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वही दूसरी और आधा मानसून सीजन बीत चुका है। लेकिन अब तक 134.8 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 27% कम है। जून के बाद जुलाई में भी कम बारिश हुई है। जुलाई में अब तक 95.8 मिमी. बारिश हुई है, जो सामान्य (130.2 मिमी.) से 26% कम है।
IMD के मुताबिक, 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक कुछ जिलों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है, जबकि कई जिले अब भी सामान्य से काफी कम वर्षा का सामना कर रहे हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल और चरखी दादरी समेत कई जिलों में मानसूनी बारिश सामान्य श्रेणी में रही है।