हरियाणा में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

 | 
हरियाणा में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से मेहरबान हो चुका है। जिसके चलते विभाग (IMD) ने आज प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

इसके अलावा विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों के दौरान पूरे हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है।

20 से 22 जुलाई के बीच होगी बारिश

विभाग की जानकारी के अनुसार, हरियाणा में सक्रिय मानसून की स्थिति 23 जुलाई तक लगातार बनी रहेगी। 20 से 22 जुलाई के बीच बारिश पीक पर होगी, जहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। 23 जुलाई को भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हरियाणा के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश कैथल के कौल क्षेत्र में 39.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं करनाल जिला भी पानी-पानी रहा, जहां 27.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

इसके अलावा रोहतक में 22.8 मिमी, चरखी दादरी में 20.5 मिमी और भिवानी में 10.0 मिमी बारिश हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News