हरियाणा में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

 | 
हरियाणा में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट 

Udaipur Times,Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में मानसून का असर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अलग -अलग जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की हरियाणा में मानसूनी हवाओं के सक्रिय होते ही बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। मंगलवार को दिनभर हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश अंबाला में 94.6 मिलीमीटर और गुरुग्राम में 78.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके बाद हिसार के बालसमंद में 47 mm और नारनौल में 22 mm पानी बरसा है।

विभाग ने आज हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, सिरसा और फतेहाबाद में मध्यम से हल्की बारिश की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News