हरियाणा में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 3 दिन बाद 27 जुलाई से प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव होगा। इसके साथ ही आज राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 


विभाग ने बताया की 25 जुलाई से मौसम में एक बार फिर से बदलाव शुरू होगा और उत्तर और उत्तर-पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनेगी। इसके साथ ही प्रदेश में 27 जुलाई को मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा जिसके कारण कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

 विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। जिससे हरियाणा में अगले 4-5 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

 यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं और उत्तर-पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। 25 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 27 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News