हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में मानसून की रफ्तार एक बार फिर से तेज होने जा रही है। मानसून टर्फ रेखा के उत्तर की ओर बढ़ने और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र (साइक्लोनिक सरकुलेशन) के चलते प्रदेश में मानसून हवाएं एक्टिव हो गई है।

विभाग ने आज 4 अगस्त से लेकर 6 अगस्त के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

आज प्रदेश के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और यमुनानगर में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 4 अगस्त से 6 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज-चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। हालांकि, 7 व 8 अगस्त को आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News